
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत 7 जुलाई से होगी। ये सत्र 7 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा। इसी सत्र में मोदी सरकार का पहला आम बजट 10 जुलाई को पेश होगा, वहीं इससे ठीक 2 दिन पहले यानी 8 जुलाई को देश के रेल मंत्री सदानंद गौडा रेल बजट पेश करेंगे। ये मोदी सरकार का पहला रेल और आम बजट होगा।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की हुई बैठक में बजट सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया गया। इसके अनुरूप आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट 9 जुलाई को रखी जाएगी। पिछली सरकार ने जो लेखानुदान पारित कराया था उसकी अवधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही है इसलिए उससे पहले नए बजट को पारित कराना जरूरी था।
मोदी सरकार का ये पहला बजट है जाहिर लोगों को उनसे उम्मीदें भी काफी है। अब देखना होगा इस बजट में आम लोगों को क्या मिलता है। वहीं रेल बजट के पहले ट्रेन किराए में बढ़ोतरी से लोग वैसे ही नाराज है। अब देखना होगा कि 8 जुलाई को पेश होने वाले रेल बजट में और क्या सामने आता है।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
![]()
Top Politics News News- khabar.ibnlive.in.com
10 जुलाई को पेश होगा बजट
No comments:
Post a Comment