Tuesday, June 24, 2014

ब्लैक मनी पर स्विस बैंक से कोई ...




नई दिल्ली। स्विस बैंक में जमा भारतीयों की ब्लैक मनी पर आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि स्विट्जरलैंड सरकार की तरफ से अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है जैसा मीडिया में दिखाया जा रहा है। लेकिन अब भारत सरकार अपनी तरफ से पहल करके स्विस बैंक से संपर्क करेगा।


जेटली ने कहा कि अभी तक स्विस बैंक की तरफ से किसी तरह की औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। अब स्विस बैंक को चिट्ठी लिखी जाएगी। ताकि स्विस बैंक जिन भारतीयों की सूची तैयार कर रहा है उनकी जानकारी मिल सके।


गौरतलब है कि ऐसी खबरें आ रहीं थी कि स्विट्जरलैंड काले धन पर भारतीयों की एक सूची तैयार कर रहा है। इस सूची में स्विस बैंक के उन भारतीयों खाताधारकों का नाम है जिन पर वहां काला धन जमा कराने की शक है।


काला धन: भारतीयों की सूची तैयार कर रहा स्विट्जरलैंड


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!




Top Politics News News- khabar.ibnlive.in.com



ब्लैक मनी पर स्विस बैंक से कोई ...

No comments:

Post a Comment